इससे पहले करीना ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जोकि क्रिसमस ईव की थी। तस्वीर में बेबो के साथ सैफ अली खान, सोहा अली खान, कुणाल खेमु, करिश्मा कपूर, इब्राहिम अली खान और नताशा पूनावाला नजर आ रहे हैं। सभी ने क्रिसमस थीम के मुताबिक टॉपी और हेयरबैंड्स लगाए हैं। डिनर टेबल पर बढ़िया क्रॉकरी और कटलरी बिछाया गया था, साथ ही सिल्वर कैंडलस्टिक्स और लाल मोमबत्तियों से सजाया गया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बेबो ने कैप्शन में लिखा, 'वो वार्म और धुंधली-धुंधली फीलिंग.... मैरी क्रिसमस पीपल।'