23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / इस एक्ट्रेस के साथ कभी लिव इन में रहे थे रणबीर, फिर ऐसा बिगड़ा रिश्ता की बात तक नहीं करते, अब एक बार फिर होंगे साथ

इस एक्ट्रेस के साथ कभी लिव इन में रहे थे रणबीर, फिर ऐसा बिगड़ा रिश्ता की बात तक नहीं करते, अब एक बार फिर होंगे साथ

वर्ष 2016 में दोनों का ब्रेकअप (Ranbir Katrina Breakup) हो गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 16 Sep 2019, 1:04 PM IST

ranbir kapoor

ranbir kapoor

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) एक बार फिर से साथ दिखाई दे सकते हैं। बता दें कि इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। वर्ष 2016 में दोनों का ब्रेकअप (Ranbir Katrina Breakup) हो गया था। ब्रेकअप के बाद भी इनकी जोड़ी फिल्म 'जग्गा जासूस' (Jagga Jasoos)में नजर आई थी। अब खबरें है कि दोनों एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों फिर एक प्रोजेक्ट में साथ दिखेंगे। हालांकि यह कोई फिल्म नहीं होगी बल्कि एक विज्ञापन होगा। बताया जा रहा है कि इस विज्ञापन में रैपर बादशाह भी दिखाई देंगे।

वैसे इन दिनों रणबीर का नाम अभिनेत्री आलिया भट्ट से जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। बॉलीवुड गलियारों में दोनों के अफेयर के चर्चे हैं। यहां तक की इनकी शादी की खबरें भी सामने आ रही हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में होंगे। वहीं कैटरीना कैफ रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी।