17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर कपूर ‘रामायण’ के लिए सीख रहे ‘तीरंदाजी’, कोच के साथ फोटो हुई वायरल

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक फोटो सामने आई है जिसमें वो तीरंदाजी कोच के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayan) में राम की भूमिका निभा सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Suvesh Shukla

•

Updated: 26 Mar 2024, 12:55 PM IST

ranbeer_kapoor_as_ram

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayan) के लिए कड़ी मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। सिल्वर स्क्रीन पर भगवान राम का किरदार निभाने के लिए वो तैयार है। फिल्म के लिए एक्टर ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। तीरंदाजी कोच के साथ सामने आई फोटो ने उनके फैंस को अपकमिंग मूवी के लिए और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है।

कुछ दिन पहले रणबीर की शीर्षासन करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह इस बात का सबूत है कि वह इस रोल के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। वहीं अब उनकी तीरंदाजी ट्रेनिंग की एक तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के तीनों खान एक फिल्म में आएंगे साथ! आमिर खान ने दिया हिंट

भगवान राम धनुर्विद्या में निपुण थे। भगवान राम का बड़े पर्दे पर किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर को भी इस कला में महारत हासिल करनी होगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रणबीर कपूर के एक फैन पेज ने तीरंदाजी कोच के साथ एक्टर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वायरल फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि एक्टर ने यह प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।

एक फोटो में रणबीर अपने कोच के साथ पोज दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में कोच ने एक सेल्फी क्लिक की है, जिसमें अभिनेता को सोफे पर बैठे देखा जा सकता है और उनके सामने कुछ तीर रखे हुए हैं।