दोनों की दोस्ती की यूजर्स ने की तारीफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा इंटरव्यू में बिजी हैं। वह होस्ट की बातों को ध्यान से सुन रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर एक बच्चे की तरह उनके कपड़ों को अपने हाथ में फंसाकर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, इस वीडियो को लोग काफी प्यारा बता रहे हैं।