1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे रणबीर कपूर, ट्रोलर्स बोले- ‘-बीफ खाने वाले को भगाओ यहां से’

इन दिनों पूरे देश में गणपति की धूम है। हर को बप्पा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक इनका आशिर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर भी बप्पा का आशिर्वाद लेने 'लालबागचा राजा' पहुंचे। यहां एक्टर ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए दुआ मांगी। उनके साथ इस दौरान निर्देशक और उनके दोस्त अयान मुखर्जी भी थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 9 Sep 2022, 11:37 AM IST

ranbir kapoor trolled for taking blessings from lalbaugcha raja

ranbir kapoor trolled for taking blessings from lalbaugcha raja

आज रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। लंबे विरोध के बाद फिल्म को दर्शकों के बीच उतार दिया गया है। फिल्म रिलीज से एक दिन पहले रणबीर गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेने मुंबई के लालबागचा पहुंचे। यहां एक्टर ने गणपति के दर्शन किए। रणबीर लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर ने सफेद पायजामा के साथ बैंगनी रंग के कुर्ते को पेयर किया था जिसमें वो डैशिंग लग रहे थे।

हालांकि इसपर एक्टर को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। लोगों ने एक्टर को उनके बीफ वाले बयान पर घेरना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “बीफ खाने वालों को हाथ नहीं लगाना चाहिए।”

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “इसको यहां से भी भगाओ।”

एक तीसरे यूजर ने कहा, “गणपति में भी नो एंट्री करो इनकी।”

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘बीफ खाने वाले को बॉयकॉट’।

एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने कहा था कि उन्हें मटन, पाया, रेड मीट बहुत पसंद है। वो बोलते हैं, 'मुझे बीफ खाना बहुत ज्यादा पसंद है। डक (बत्तख) भी।' हालांकि, ये भी दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो को एडिट किया गया है।

आपको बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को पूरा होने में करीब 9 साल लगे हैं, जिसे पैन इंडिया लेवल पर तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। रणबीर और आलिया के अलावा, फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागुर्जन और डिंपल कपाड़िया अहम किरदार में हैं।