रणधीर कपूर ने बताया था कि 'उनके शरीर में थोड़ी कंपकपी हो रही थी। यह देखते हुए उन्होंने अपना कोरोना का टेस्ट करवाया था। रणधीर कपूर बतातें हैं कि सांस लेने,आईसीयू, या ऑक्सीजन की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें थोड़ा पहले बुखार था। जो अब नहीं है।' रणधीर कपूर ने बताया कि 'जब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसके बात उनकी पत्नी बबीता, बेटी करिश्मा और करीना ने भी खुद का कोविड टेस्ट कराया। रिपोर्ट में तीनों ही नेगेटिव पाए गए हैं और तीनों ही बिल्कुल स्वस्थ हैं।'