नई दिल्ली बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के पिता और अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, अभी उनकी तबियत स्थिर बनी हुई है। देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे अछूते नहीं हैं। रणधीर कपूर की उम्र 74 साल है। ऐसे में उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है।