4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमेश रेशमिया और रानू मंडल का गाना ‘आशिकी में तेरी’ हुआ रिलीज़, नंबर वन पर बनाई जगह

रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का नया गाना 'आशिकी में तेरी' हुआ रिलीज़ हिमेश की अपकमिंग मूवी 'हैपी हार्ड एंड हीर' का है ये गाना रिलीज़ होते ही नबंर वन पर ट्रेंड कर रहा है गाना पुराने टोपी अंदाज में नज़र आए हिमेश रेशमिया
2 min read
Google source verification
रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का नया गाना 'आशिकी में तेरी' हुआ रिलीज़

रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का नया गाना 'आशिकी में तेरी' हुआ रिलीज़

नई दिल्ली। आजकल रानू मंडल (Ranu Mondal) हर वक्त सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वो फैंस के साथ बतमीजी करती हुई दिखाईं देती हैं तो कभी मीडिया को ऐटिटूड देती हुईं नज़र आती हैं। वहीं अब रानू मंडल अपने नए गाने की वजह से चर्चा का विषय बन गईं हैं। हिमेश रेशमिया (Himesh Reshamiya) और रानू मंडल का नया गाना 'आशिकी में तेरी' (Ashiqui Mein Teri ) का टीजर यूटयूब (YouTube) पर रिलीज़ हो गया है। रिलीज़ होते ही रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का ये गाना नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें 'आशिकी में तेरी' गाना इससे पहले फिल्म 'चाइना टाउन' में अभिनेता शहिद कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर खान पर फरमाया गया था। 'आशिकी में तेरी' गाने को फिर से रेक्रेट किया गया है।

इस गाने के वीडियों में हिमेश रेशमिया अपने पुराने अवतार यानी टोपी पहने और माइक को उसी अंदाज में पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज होते ही इसे लाखों लोग देख चुके हैं। रानू मंडल और हिमेश रेशमिया (Ranu Mondal and Himesh Reshammiya Song) की जोड़ी ने फिर से धमाल मचा दिया है। आपको बता दें कि रानू मंडल और हिमेश रेशमिया का ये गाना फिल्म 'हैपी हार्ड एंड हीर' (Happy Hardy And Heer) का है। इस फिल्म में हिमेश अलग ही अंदाज में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रानू मंडल एक नहीं बल्कि दो-तीन गाने हैं।

वैसे आपको बता दें कि रानू मंडल एक रेलवे स्टेशन पर गाती हुई दिखाई दी थी। जिसके बाद एक शख्स ने उनकी वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया था। जिसके बाद से वो रातोंरात ही सोशल मीडिया पर छाने लगी। रानू मंडल अब सोशल सेंसेशन के नाम से भी जानी जाती है।