दीपिका ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बुकिंग के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क करें।' वहीं एकता कपूर ने कमेंट किया, 'दूल्हा चाहिए, कौन है आपकी मैनेजर? हम संपर्क करेंगे।' रणवीर के दोस्त अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों '83' की तैयारी में लगे हुए हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसकी खुशी में रणवीर और दीपिका ने '83' की टीम के साथ पार्टी भी की थी।