नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एनसीबी तेजी से अपनी जांच कर रही है। रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के बाद अब एनसीबी की रडार पर बॉलीवुड के कई बड़े नाम हैं। फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज़ में से एक दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम ड्रग मामले में आया है और एनसीबी ने इन सभी अभिनेत्रियों को समन भेजा है। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स पैडलर करमजीत ने दावा किया है कि उसने श्रद्धा कपूर के नाम पर चार अलग-अलग जगह पर ड्रग्स की सप्लाई की है। कार में चारों बार ड्रग की सप्लाई हुई है।