रणवीर सिंह के अनुसार उनके सबसे पसंदीदा निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं रोहित शेट्टी। रणवीर की तमन्ना थी कि वे कभी रोहित के साथ काम करें। उनका ये सपना हाल ही में पूरा भी हो गया। इसका एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर इमोशनल होकर स्पीच दे रहे हैं। ये वीडियो रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग पूरी होने के बाद का है।