
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'सिम्बा' का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के लिए रणवीर काफी मेहनत कर रहे हैं।

बात दें कि रोहित शेट्टी की इस फिल्म के लिए रणवीर इन दिनों जिम में काफी पसीने बहा रहे हैं। खबरों की मानें तो रोहित ने रणवीर को खास हिदायत दी है कि इस फिल्म के एक्शन सीन्स को करने के लिए उन्हें जबरदस्त बॉडी बनानी होगी।

हाल ही में रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था, हर नई फिल्म में किरदार के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरता हूं। फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना आसान नहीं होगा लेकिन मैं ऐसी परेशानियों से दो-चार होता रहा हूं। मुझे अंदाजा है कि जिम में किस हद तक मेहनत करनी है।'

रणवीर अपनी हर फिल्म में अपने रोल में जान डालने के लिए काफी मेहनत करते हैं। यही वजह है कि वह हर किरदार में खुद को ढाल लेते हैं।

हाल ही में सोनम की शादी में रणवीर को खूब मस्ती करते देखा गया था।उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान और अर्जुन कपूर के साथ जमकर डांस किया। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।