16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन बॉलीवुड स्टार्स को नहीं है पसंद होली का त्योहार, रहते हैं रंगों से कोसों दूर

बॉलीवुड और होली का रिश्ता ऐसा है जैसे दीया और बाती। यही कारण है कि बॉलीवुड फिल्मों में होली को खास तरजीह दी जाती है। ग्लैमर वर्ल्ड की होली की पार्टी भी कमाल होती है जिनमें उमड़ता है पूरा बॉलीवुड। लेकिन कुछ स्टार्स हैं जिन्हें होली खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
3 min read
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Mar 18, 2022

इन बॉलीवुड स्टार्स को नहीं है पसंद होली का त्योहार, रहते हैं रंगों से कोसों दूर

इन बॉलीवुड स्टार्स को नहीं है पसंद होली का त्योहार, रहते हैं रंगों से कोसों दूर

रंगों का त्योहार 'होली' खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। पूरे देश में होली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। बॉलीवुड की होली भी काफी मशहूर है। फिल्म जगत के सितारे अपने-अपने अंदाज में इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते हैं। जहां कई स्टार्स होली को धूमधाम से मनाते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जो होली नहीं खेलते हैं। आज हम आपको ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रंगों से काफी दूर रहते हैं।

चलिए जानते हैं उन बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में जो होली से परहेज करते हैं, और जानते है क्यों नहीं है पसंद उन्हें ये होली का त्योहार।


रणवीर सिंह


बॉलीवुड में लगातार कई हिट फिल्में देने वाले एक्टर रणवीर सिंह भी होली नहीं खेलते हैं। अक्सर रंग बिरंगे कपड़ों में दिखने वाले एक्टर असली रंगों से दूर रहना पसंद करते हैं। रंग न खेलने की वजह उन्होंने साफ-सफाई को बताया है।


जॉन अब्राहम


जॉन अब्राहम को होली का त्योहार पसंद नहीं है। वो इस दिन रंगों को खुद से दूर रखते हैं। एक्टर का कहना है कि होली के रंगों में केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है। जो शरीर और नेचर दोनों के लिए खतरनाक होता है। इसलिए वो इससे दूर रहते हैं। बता दें कि एक अप्रैल को सिनेमाघरों में उनकी फिल्म 'अटैक' रिलीज होने वाली है। जो एक्शन से भरपूर है।


करीना कपूर खान


सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान रंगों से कोसों दूर रहती हैं। वह होली नहीं खेलती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसके पीछे की वजह से लोगों से साझा की थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके दादाजी यानि राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने होली खेलना छोड़ दिया। बता दें कि एक समय में राज कपूर के वक्त मनाई जाने वाली होली पूरे बॉलीवुड में मशहूर थी।


टाइगर श्रॉफ


कम ही लोग जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ को भी होली खेलना पसंद नहीं है। दरअसल, उनका मानना है कि होली पर पानी की बहुत बर्बादी होती है। इसके अलावा होली के रंगों में केमिकल होने का भी उन्हें बहुत डर रहता है।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन ने शाहरुख खान का उड़ाया मजाक, कहा - 'पहले बता देते, तो रुद्रा SRK+ पे ही रिलीज करता'


कृति सेनन


कृति सैनन भी रंगों से परहेज करती हैं। एक समय पर वह अपने घर पर होली खेला करती थी, लेकिन अब वो अपनी स्किन को लेकर काफी सतर्क रहती हैं इसलिए उन्होंने होली पर रंगों से दूरी बना ली है।


तापसी पन्नू


तापसी पन्नू होली के रंगों से सिर्फ अपने माता-पिता की वजह से दूर रहती हैं। दरअसल, एक्ट्रेस के पेरेंट्स कभी घर में होली नहीं खेलते और इसी वजह से उन्होंने भी कभी होली नहीं खेली। तापसी हर होली पर अपने काम में ही व्यस्त रहने की कोशिश करती हैं।


रणबीर कपूर


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को होली और होली के रंग पसंद नहीं हैं लिहाजा वो होली का त्यौहार नहीं मनाते। फिल्मों में होली सीन शूट करना हो तो भी वो काफी असहज हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: गुजरात में 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर किया गया बड़ा फैसला, पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म को सिनेमाघरों से हटाया

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग