9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षरा सिंह रैपर बादशाह के साथ आएंगी नजर, खुद किया सोशल मीडिया पर खुलासा

अक्षरा सिंह रैपर बादशाह के साथ आएंगी नजर खुद किया सोशल मीडिया पर खुलासा
less than 1 minute read
Google source verification
अक्षरा सिंह रैपर बादशाह के साथ आएंगी नजर, खुद किया सोशल मीडिया पर खुलासा

अक्षरा सिंह रैपर बादशाह के साथ आएंगी नजर, खुद किया सोशल मीडिया पर खुलासा

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आएंगी। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है, "बहुत जल्द, बहुत अच्छे इंसान के साथ, सुपर एक्साइटेड" अभिनेत्री ने यह फोटो बादशाह को भी टैग की है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि वैसे तो रैपर बादशाह बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ एक से बढ़कर एक चार्ट बस्टर गाने दे चुके हैं। लेकिन ऐसा मौका पहली बार आ रहा है। जब वे भोजपुरी इंडस्ट्री की किसी अभिनेत्री के साथ काम करते नजर आएंगे। इस मामले को लेकर अक्षरा सिंह चंडीगढ़ बादशाह से मिलने भी गई थी। जिसके बाद से दोनों के फैंस उनके गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।