
एनिमल मूवी का सीन
फेमस चैट शो 'नो फिल्टर नेहा 6' इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। टॉक शो के छठे सीजन में पहले से ही कृति सैनन, विक्की कौशल और शाहिद कपूर जैसे सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। एक नए एपिसोड में रश्मिका मंदाना दिखाई दीं। इस दौरान बातचीत में उन्होंने कई बातें शेयर कीं।
यह भी पढ़ें: 'भाभी जी घर पर हैं' एक्टर के साथ हुआ था यौन शोषण, 28 साल बाद छलका दर्द
रश्मिका मंदाना ने एनिमल के को-एक्टर रणबीर कपूर की एक हैरान करने वाली आदत का खुलासा किया। बातचीत के दौरान उनसे रणबीर कपूर की सबसे परेशान करने वाली आदत के बारे में पूछा गया। इस पर रिएक्शन देते हुए अभिनेत्री जबरदस्त जवाब दिया। उन्होंने कहा, “उस आदमी के दिमाग में कुछ भी नहीं चल रहा होता है। वह बहुत शांतिपूर्ण हैं। जैसे एक बार मैंने उससे पूछा, 'आप क्या सोच रहे हैं?' तो इस बात पर उन्होंने कहा, 'कुछ नहीं'। वह पूरी तरह से ‘जेन’ हैं! यह उनके बारे में मेरा सोचना है। इसके बाद रश्मिका ने कहा कि ‘रणबीर हमेशा हर चीज के बारे में अति उत्साहित रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Latest Bollywood News
आपको बता दें कि जब एनिमल का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो एक्ट्रेस को करवाचौथ के एक खास सीन के लिए अपनी डायलॉग डिलीवरी के लिए ट्रोल किया गया था। इस सीन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, यह नौ मिनट का एक सीन था जिसे लोगों के रिएक्शन के उलट सेट पर तारीफ मिली थी।
Updated on:
4 Apr 2024, 7:45 PM IST
Published on:
4 Apr 2024, 7:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.