8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माधुरी के साथ रवीना टंडन ने किया जोरदार डांस, स्टेज पर लगाई आग

80 दशक के अभिनेत्रियों में माधुरी दीक्षित ने जहां अपने डांस से सभी का दिल जीता है तो वहीं रवीना टंडन भी इस मामले में पीछे नही रही है। दोनों ने मिलकर एक बार फिर से स्टेज पर अपने डांस से आग लगा दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 25 Jun 2021, 6:25 PM IST

Raveena tandon and madhuri dixit hot dance

Raveena tandon and madhuri dixit hot dance

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के बारे में कौन नही जानता उनकी हर फिल्मों में उनका काम दर्शकों को बेहद पसंद आया है। इन्ही फिल्में में से उनकी एक फिल्म ‘मोहरा’ काफी हिट हुई थी जिसका एक गाना ‘टिप-टिप बरसा पानी’ बॉलीवुड के सबसे पंसदीदा गानों में से एक रहा है।

इस गाने में दर्शकों को रवीना टंडन का डांस काफी पसंद आया था। अभी हाल ही में रवीना टंडन ने फेमस डांसिंग रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ के सेट पर इस डांस को करके 27 साल की पुरानी यादों को फिर से ताजा कर दिया है। रवीना टंडन और माधुरी दीक्षित ने इस गाने पर डांस करके एक बार फिर स्टेज पर आग लगा दी है।

अभी हाल ही में 'डांस दीवाने 3' का एक प्रोमो रिलीज़ किया है। जिसमें रवीना टंडन 27 साल पुरानी फिल्म मोहरा के हिट गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं और उनका साथ दे रही हैं माधुरी दीक्षित।

रिलिज हो रहे प्रोमों में दोनो अभिनत्रियों के डांस के बाद सेट का माहौल काफी खुशनुमा हो जाता है। यैलो कलर के आउटफिट में रवीना टंडन हॉट डांस मूव्स कर रही हैं और फिर माधुरी दीक्षित भी अपनी खास अदाओँ के साथ उनका साथ देने स्टेज पर आ जाती हैं। इसके बाद दोनों धमाकेदार डांस करती हैं रवीना और माधुरी के डांस को देख सीट पर बैठे लोग भी काफी एक्साइटेड होकर सीटियां व तालियां बजाने लग जाते हैं।