3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेखा के फरजाना संग लेस्बियन रिश्ते पर लेखक यासिर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सब बकवास है

Rekha live in relationship: रेखा की बायोग्राफी लिखने वाले यासिर उस्मान ने रेखा के रिलेशन से जुड़ी खबरों पर रिएक्ट किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 23 Jul 2023, 11:59 AM IST

Rekha

रेखा के नाम पर कई हिट फिल्में दर्ज हैं।

Rekha live in relationship: मशहूर एक्ट्रेस रेखा के बारे में एक रिपोर्ट बीते कुछ दिनों से चल रही है। इसमें कहा गया है कि रेखा लेस्बियन रिलेशन में रही हैं। उनके अपनी मैनेजर फरजाना के साथ रिश्ता था। इस तरह की खबरों के कई प्लेटफॉर्म पर आने के बाद रेखा की बायोग्राफी 'रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी लिखने वाले यासिर उस्मान ने इस बारे में बात की है। यासिर ने बातों को बेबुनियाद कहा है।


मेरी किताब में नहीं कही गई ऐसी कोई बात: यासिर
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेखा की बायोग्राफी में उनके मैनेजर फरजाना के साथ लेस्बियन लिवइन रिलेशनशिप में होने की बात कही गई है। इस क्लेम पर लेखक यासिर उस्मान ने प्रतिक्रिया देते हुए ऐसे दावों को खारिज कर दिया। यासिर ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ''मेरी किताब 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' के हवाले से 'लिव-इन रिलेशनशिप' के दावे पूरी तरह से मनगढ़ंत और गलत बयानी हैं। इसका उद्देश्य सिर्फ सनसनीखेज पैदा करना है। मीडिया में जो इस तरह की बातें कही जा रही हैं, वह मेरी किताब में बिल्कुल नहीं हैं। इन रिपोर्ट्स में मेरी किताब को कोट करना क्लिकबेट पत्रकारिता का एक खराब नतीजा है। अगर इसे नहीं हटाया गया तो मैं इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तरफ जाऊंगा।"

यह भी पढ़ें: नौकर के घर में अकेला देखकर मेरे साथ किया गलत काम..., रो पड़ीं एक्ट्रेस