रंजीत अपनी फिल्म के गाने शाम को शूट करना चाहते थे, लेकिन रेखा चाहती थीं कि शूटिंग रात में हो। ये उनके बीच एक और टकराव की वजह बना। जब रंजीत को एहसास हुआ कि रेखा का व्यवहार उनके साथ भी वैसा ही हो सकता है जैसा वह दूसरे प्रोड्यूसर्स के साथ करती थीं, तो उन्होंने प्यार से अपना साइनिंग अमाउंट वापस मांगा और कहा-"रेखा, प्लीज मुझे मेरे पैसे वापस कर दो, मैं तुम्हारे साथ ये फिल्म नहीं बना सकता।"