scriptबच्चों के लिए तरसती थीं रेखा, शादी के सवाल पर एक्ट्रेस के जवाब ने कर दिया था सबको हैरान | Rekha Shocking Response On Shaadi And Babies Question | Patrika News

बच्चों के लिए तरसती थीं रेखा, शादी के सवाल पर एक्ट्रेस के जवाब ने कर दिया था सबको हैरान

locationनई दिल्लीPublished: Aug 19, 2021 02:16:39 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती के चर्चे सालों बाद भी होते हैं। इतनी खूबसूरत होने के बाद भी रेखा आज तक कुंवारी हैं। एक इंटरव्यू में जब रेखा से उनके शादी ना करने और बच्चों को लेकर सवाल किया गया। तो रेखा ने ऐसा जवाब दिया। जिसे सुनकर कई और लड़कियां भी प्रेरित हो जाएंगी। यही नहीं उनके जवाब ने कई लोगों को हैरान भी कर दिया था।

rekha

rekha

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा रेखा सालों बाद अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। रेखा ने अपनी निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी हो, या फिर उनके अफेयर्स हों। रेखा ने तमाम चीज़ों का निडरता के साथ सामना किया है। रेखा खुद को इतना मजबूत कर चुकी हैं कि वो किसी भी बात को बड़ी ही बेबाकी के साथ कहती हैं। इसका एक नमूना एक इंटरव्यू में देखने को मिला था। जब किसी पत्रकार ने रेखा से शादी और बच्चों पर सवाल किया था। रेखा के जवाब को सुनकर सभी काफी इम्प्रेस हो गए थे।

शादी पर रेखा ने हैरान कर देने वाला जवाब

इंटरव्यू में रेखा ने शादी और बच्चे के बारें में जवाब देते हुए कहा कि ‘मैं अपनी लाइफ में शादी करना पसंद करूंगी। मैं अपनी लाइफ की बहुत सारी चीज़ों से शादी कर चुकी हैं।’ वहीं रेखा से कुछ सालों पहले पूछा गया था कि ‘क्या वो किसी एक शख्स से शादी नहीं करेंगी? तब रेखा ने कहा था कि ‘शादी नाम की शुरूआत किसने की? ये अच्छा नहीं है, आखिर ये है क्या?’

बच्चों के लिए तरसती थीं रेखा

वहीं जब रेखा से बच्चे ना होने की बात पूछी गई तो रेखा ने कहा कि ‘उन्हें बच्चें ना होने का कोई पछतावा नहीं है। रेखा ने बताया कि पहले अक्सर वो इस बात को लेकर तरसती भी थीं, साथ ही वो बिल्कुल नहीं जानती थीं कि उनके साथ क्या हो रहा है। उनकी दोस्त नीतू और योगिता बाली के बच्चे थे। जिनसे वो बहुत प्यार करती थीं।

रेखा सबसे अलग सोचती हैं। वो अपनी जिदंगी अपने नियमानुसार जीती हैं। वैसे आपको बता दें रेखा अपने पालूत जानवरों से बहुत प्यार करती हैं। रेखा अपने पालूत जानवरों को बच्चों की तरह प्यार देती हैं। रेखा को खुद को अपने दिल की रानी समझती हैं।

वैसे आपको बता दें ‘इंडियन आइडल’ में जब जय भानुशाली ने कहा था कि कैसे एक औरत शादीशुदा मर्द से इतना प्यार कर सकती हैं। तब दबी आवाज़ में रेखा ने कहा था कि कोई उनसे ये पूछ कर देखे। ये सुनकर जय भानुशाली का हैरान कर देने वाला रिएक्शन दिया था। ये सुनकर सिंगर नेहा कक्कड़ ने रेखा की ओर देखते हुए खूब हंसी थी। साथ ही सिंगर विशाल ददलानी भी सीट से उठकर रेखा की इस बात पर जोरदार तालियां और सीटियां मारते हुए दिखाई दिए थे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो