यह बात हैं साल 1983 की, जब अमिताभ बच्चन 'कुली' ( Coolie ) की शूटिंग के दौरान बुरी तरह से घायल हो गए थे। यह एक ऐसा समय था जब पूरे हिंदुस्तान के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा था। शूटिंग के दौरान एक्टर पुनीत ने फाइट सीक्वेंस के दौरान अमिताभ बच्चन के पेट ऐसा मुक्का मारा था कि वह कई महीनों तक मौत और जिंदगी से जंग लड़ते रहे। इस दौरान जब अमिताभ अस्पताल के अंदर थे। उस वक्त देश की जनता हॉस्पिटल के बाहर खड़े होकर उनके लिए भगवान से दुआ करते हुए नज़र आए। ऐसे में रेखा भी खुद को रोक नहीं और वह भी अमिताभ मिलने अस्पताल चली गईं।