नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। करीना को नौंवा महीना चल रहा है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है फरवरी के अंत तक वह दूसरे बच्चे को जन्म दे देंगी। ऐसे में करीना और सैफ का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने अपने आने वाले बच्चे को लेकर अपने प्लान के बारें में बात कही है। साथ ही उन्होंने बताया कि वह इस बार अपने दूसरे बच्चे के साथ वैसा नहीं होने देंगे। जैसा की तैमूर के साथ हुआ था।