नई दिल्ली। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे के सेलेब्स आज वेलेंटाइन डे ( Valentines Day ) के रंग में हुए हैं। सभी अलग-अलग अंदाज में अपने प्यार का इज़हार अपने पार्टनर से करते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं। जिनका शादी के बाद यह पहला वेलेंटाइन डे होगा। जिसमें से एक बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) हैं। इस स्पेशल डे पर उनके पति रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh ) ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज में नेहा को वेलेंटाइन डे का स्पेशल तोहफा दिया है। जिसकी तस्वीरें नेहा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है।