सतीश मानेशिंदे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इन सब बातों के लिए मेरे पास समय नहीं है। हम वहीं मानेंगे जो सीबीआई, ईडी, पुलिस या एनसीबी (NCB) हमें लिखित में देगी। बता दें कि इससे पहले जब रिया के ड्रग चैट्स सामने आए थे। तब सतीश मानेशिंदे (Satish Maneshinde) ने इस बात से साफ इंकार किया था कि रिया ने कभी ड्रग लिया है। उन्होंने कहा था कि रिया ने अपनी लाइफ में कभी ड्रग नहीं लिया है। वो ब्लड टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं।