26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / रिया चक्रवर्ती को इस शख्स के साथ देख आग बबूला हुए सुशांत के फैंस, एक बार फिर निशाने पर आई एक्ट्रेस!

रिया चक्रवर्ती को इस शख्स के साथ देख आग बबूला हुए सुशांत के फैंस, एक बार फिर निशाने पर आई एक्ट्रेस!

एक पार्टी के दौरान मशहूर निर्माता निर्देशक करण जौहर ( karan johar ) और रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty ) को साथ देखा गया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 15 Nov 2022, 12:48 PM IST

sush.jpg

बॅालीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty ) को लेकर पिछले कुछ सालों से कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ( sushant singh rajput ) की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस आए दिन ट्रोलिंग का शिकार बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ। हाल ही एक पार्टी के दौरान मशहूर निर्माता निर्देशक करण जौहर ( Karan Johar ) और रिया चक्रवर्ती को साथ देखा गया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। लेकिन यह देख सुशांत के फैंस काफी गुस्से में दिखाई दिए। इसके बाद से एक बार फिर रिया फैंस के निशाने पर हैं।

सुशांत की मौत की वजह मानते हैं नेपोटिज्म
दरअसल सुशांत की मौत की वजह उनके फैंस नेपोटिज्म को मानते हैं। करण जौहर हमेशा से नेपो किड्स को बढ़ावा देते आए हैं, ऐसे में स्टार के फैंस का मानना है कि सुशांत की मौत की सबसे बड़ी वजह करण ही हैं। ऐसे में रिया का करण की पार्टी में जाना किसी को गवारा नहीं हुआ।

सुशांत के मरने के बाद बॅायकॅाट हो रहा है बॅालीवुड
देखा जाए तो सुशांत की मौत ने बॅालीवुड की काया पलट दी है। आजकल बड़ी से बड़ी फिल्म बॅायकॅाट की जा रही है। उदाहरण के तौर पर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चढ्ढा है। जो कि सिनेमाघरों में बिल्कुल नहीं चली। एक्ट्रेस रिया को भी सुशांत की मौत का कारण माना जाता है। एक्टर के फैंस का मानना है कि उनकी वजह से ही सुशांत की मौत हुई है।

रिया पर लगे थे कई इल्जाम
गौरतलब है कि रिया कुछ वक्त तक जेल में रहकर आई हैं। उनपर इल्जाम थे कि सुशांत के ड्रग्स लेने की वजह वहीं हैं। उन्होंने ही एक्टर को ड्रग्स दिए थे। साथ ही डिप्रेशन में रह रहे एक्टर ने उसी के बाद आत्महत्या की।

रिया का वर्कफ्रंट
अगर रिया के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस हाल में फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने 'जलेबी', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'सोनाली केबल', 'मेरे डेड की मारुती' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।