रिया चक्रवर्ती और राजीव लक्ष्मण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। राजीव ने अपने इंस्टाग्राम पर रिया के साथ फोटोज शेयर करते हुए लिखा- माय गर्ल। जिसके बाद इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। हालांकि राजीव की पत्नी ने भी एक ग्रुप फोटो शेयर की थी जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। इस फोटो में फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, अनुषा दांडेकर समेत कई सेलेब्स दिखाई दे रहे हैं। रिया भी लॉन्ग बूट्स के साथ स्टालिश शूट में नजर आ रही हैं। रिया की ये तस्वीरें जैसे ही सामने आईं सुशांत के फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हालांकि अब रघु ने भी पोस्ट को डिलीट कर दिया है।