20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rhea Chakraborty को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, पूछताछ में अभिनेत्री ने ड्रग रैकेट के साथ कनेक्शन को कबूला

रिया चक्रवर्ती को आज ड्रग रैकेट के साथ कनेक्शन होने के चलते एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से उन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Sep 08, 2020

Rhea Chakraborty Sent To 14 Days Judicial Custody In Drugs Case

Rhea Chakraborty Sent To 14 Days Judicial Custody In Drugs Case

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आज बड़ा कदम उठाते हुए रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सायन अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया। जिसके बाद फिर से उन्हें फिर से एनसीबी के दफ्तर में लाया गया।

रिया चक्रवर्ती के एनसीबी दफ्तर में पहुंचते ही उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाया। अभी सुनवाई जारी है। इस पूरे मामले पर एनसीबी के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया था कि वह रिया के लिए रिमांड की मांग नहीं करेंगे। वह उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान रिया ने इस बात को काबूल किया है कि ड्रग्स खरीदने के लिए रिया ही पैसे दिया करती थीं। साथ ही उनका कनेक्शन ड्रग रैकेट के साथ था। वही यह तय करती थीं कि कौन सा ड्रग लाया जाएगा।

वहीं जानकारी के अनुसार रिया के वकील सतीश मानेशिंदें जमानत के लिए अर्जी दायर करेंगे। जिस पर एनसीबी के अधिकारी का कहना है कि वह इसका विरोध करेंगे। उनके वकील ने कोर्ट में जमानत याचिका को दाखिल की थी। गड़ियों में एनसीबी अधिकारियों के साथ जाते हुए रिया ने सबको हाथ हिलाते हुई दिखाई दी थीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग