25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिया चक्रवर्ती ने हनुमान चालीसा के जरिए दिया स्ट्रॉन्ग मैसेज, कोरोनाकाल में मांगी दुआ

रिया चक्रवर्ती ने हनुमान जयंती के मौके पर एक खास मैसेज दिया है। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ते हुए सभी के लिए प्रार्थना की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 27 Apr 2021, 7:42 PM IST

rhea_chakraborty.jpg

Rhea Chakraborty

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे एक्टिव होने लगी हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे और उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। लेकिन अब कोरोनाकाल में रिया सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। वहीं हनुमान जयंती के मौके पर रिया ने एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में रिया के हाथ में हनुमान चालीसा नज़र आ रही है। उन्होंने भगवान हनुमान को याद करते हुए सबकुछ जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

रिया ने हनुमान चालीसा का पढ़ाया पाठ

रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर हनुमान चालीसा की फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा- जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाई। हमें इस तूफान से लड़ने की शक्ति दीजिए, हमें इस दुख को झेलने की ताकत दीजिए, हमे जल्द ठीक होने का आशीर्वाद दीजिए। जय बजरंगबली। रिया के इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और एक स्ट्रॉन्ग महिला बता रहे हैं।

लोगों की मदद के लिए रिया ने बढ़ाया हाथ

बता दें कि कोरोनकाल रिया ने लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लोगों से मदद मांगने के लिए कहा था। उन्होंने लिखा था कि बुरा समय लोगों को जोड़ता है, जिनकी मदद कर सकते हैं उनकी हेल्प जरूर करें। मदद छोटी हो या बड़ी वो मदद होती है। आप मुझे मैसेज कीजिए, अगर मैं आपकी हेल्प कर सकती हूं तो जरूर करूंगी। मैं पूरी कोशिश करूंगी। आप सब अपना ध्यान रखें। सभी को भगवान शक्ति दें। रिया ने लोगों को वैक्सीनेशन लेने की भी सलाह दी थी।

फिल्म चेहरे में आएंगी नजर

गौरतलब हो कि पिछले दिनों रिया फिल्म चेहरे में नजर आई थीं। हालांकि फिल्म के पोस्टर से उनका चेहरा गायब था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे स्टार्स नजर आएंगे।