बता दें कि अनुराग कश्यप की हिट फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा उनके साथ काम कर चुकी हैं। वो अनुराग कश्यप का पूरा समर्थन कर रही हैं। ऋचा के अलावा तापसी पन्नू, हुमा कुरैशी, माही गिल और उनकी दूसरी पत्नी कल्कि कोचलीन ने भी अनुराग का समर्थन किया है। गौरतलब हो कि पायल घोष ने सबसे पहले ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती और गलत व्यवहार करने की कोशिश की थी। उन्होंने अपने लिए न्याय की गुहार पीएम मोदी से लगाई थी। इसके बाद पायल ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में पूरा वाक्या बताया।