26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट पर भड़के अनुपम खेर, कहा- ‘सेना के सम्मान को दांव पर लगाना शर्मनाक’

ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट पर भड़के अनुपम खेर, कहा- ‘सेना के सम्मान को दांव पर लगाना शर्मनाक’

ऋचा चड्ढा के एक ट्विट के साथ सोशल मीडिया पर फिर से बायकॉट बॉलीवुड की आंधी चल पड़ी है। गलवान को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर वो लोगों के निशाने पर आ गई हैं। अब अनुपम खेर ने इनके इस कारनामे की कड़ी निंदा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 26 Nov 2022, 11:43 AM IST

richa chadha controversy

richa chadha controversy

ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्हें इनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। एक बार फिर ये अपने बयान को लेकर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में गलवान को लेकर किए गए ट्वीट पर बवाल मच गया है।

ऋचा चड्ढा ने सेना को लेकर जो ट्वीट किया है उसे लेकर अब उन पर सेना का अपमान करने के आरोप लग रहा है। हर कोई इन्हें निसाने पर ले रहा है। नेता से लेकर एक्टर तक इसपर अपनी राय रख रहे हैं। अब इसी कड़ी में एक्टर अनुपम खेर का नाम जुड़ गया है।

अनुपम खेर ने भी एक्ट्रेस के ट्वीट को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश के बारे में बुरा बोलना 'कायरों का काम' है। अनुपम ने यह भी कहा कि भारतीय सेना का अपमान करने से ज्यादा 'शर्मनाक' कुछ नहीं है।

यह भी पढ़ें- टाइट ट्यूब ड्रेस पहनकर मोनालिसा ने बरपाया कहर

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'देश की बुराइयां करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कयार और छोटे लोगों का काम है और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना... इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।'

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना PoK को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को लेकर ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया था।

ऋचा ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान को कोट करते हुए ट्विटर पर लिखा गलवान हाय कह रहा है। इसके बाद भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर कहा है अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द वापस लिया जाना चाहिए। हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है।

इतना ही नहीं मनजिंदर सिंह ने एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऋचा चड्ढा को 'थर्ड ग्रेड' की एक्ट्रेस बताते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा है, 'ऋचा चड्ढा जैसी थर्ड ग्रेड बॉलीवुड अदाकारा ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिये भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं। उनके इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है। मैं मुंबई पुलिस से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करता हूं।'

इसके बाद क्या था सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बायकॉट करने को लेकर मांग उठने लगी। लोग उन्हें खरी कोटी सुनाने लगे। बवाल बढ़ता देख एक्ट्रेस ने ट्वीट डिलीट कर दिया और माफी भी मांग ली। ऋचा ने अब अपना ट्विटर अकाउंट भी लॉक कर लिया है।

यह भी पढ़ें- स्क्विड गेम' के 78 वर्षीय एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप