ऋचा चड्ढा ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा,”रुपया भी कहता होगा,अभी तो हमें और जलील होना है। एक के बाद एक जलालत पर जलालत। सेंचुरी मारो रुपये। शाबाश।”
अब इसपर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा- इंपोर्ट वाले बिजनेस का बुरा हाल हो रहा है। मैं अपने इंपोर्ट के भुगतान के लिए डॉलर के गिरने का इंतजार कर रहा था। फिर मैंने कल भुगतान कर दिया। मुझे बुरा लग रहा था कि नुकसान हो गया, लेकिन आज डॉलर 63 पैसे और बढ़ गया। अब खुश हूं कि 23000 रुपये का और नुकसान होने से बच गया।