नव वर्ष उत्सव आयोजन समिति पटरी पार के तत्वावधान में रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बारह अखाडों के अखाड़ेबाजों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। रैली को पुरोहित नगर से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशमंत्री मुकुट नागर ने पूजा-अर्चना कर रवाना किया। रैली शिवाजी कॉलोनी होती हुआ लक्ष्मी विहार, रामदास नगर, कालातालाब, रंगतालाब, श्रीराम नगर, चंद्रसेल रोड होती हुई गांधी कॉलोनी लोको राम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।