25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, इरफान खान के बाद फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन खराब स्वास्थ्य के चलते हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती इरफान खान (Irrfan Khan) के बाद सिनेमा जगत के लिए बड़ा झटका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neha Gupta

•

Updated: 30 Apr 2020, 10:10 AM IST

Rishi Kapoor Dies at 67

Rishi Kapoor Dies at 67

नई दिल्ली | बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। कल रात से ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी जिसके चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया था। ऋषि की तबीयत बिगड़ने के बाद ही उन्हें एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा- 'वो चले गए... ऋषि कपूर चले गए...मैं खत्म हो गया हूं!'

वहीं केंद्रिय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। बता दें कि इससे पहले 11 महीने 11 दिन वो अपना इलाज करा चुके थे। इरफान खान के निधन की खबर से अभी लोग उभर भी नहीं पाए हैं, ऐसे में बॉलीवुड के एक और उम्दा कलाकार का अलविदा कहना सभी के लिए बहुत बड़ा झटका है। ऋषि कपूर ने साल 2018 में अपने कैंसर का इलाज कराया था। वो लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे उसके बाद इलाज कराकर वो भारत लौटे और ठीक भी थे। फरवरी में भी उनके स्वास्थ्य में कुछ समस्या आई थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था