29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे को पुलिस से थप्पड खाते और नशे में धुत देख अभिभूत हुए ऋषि कपूर

मुझे नहीं लगा कि वह रणबीर है, मुझे लगा ये संजय दत्त हैं
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

May 30, 2018

Rishi kapoor

Rishi kapoor

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने फिल्म 'संजू' के ट्रेलर में अपने बेटे और अभिनेता रणबीर कपूर का काम देखकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रणबीर का काम देखकर उन्हें गर्व हो रहा है। राजकुमार हीरानी निर्देशित 'संजू' अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है, जिसमें शीर्षक किरदार रणबीर कपूर ने निभाया है।

बेटे ने वाकई अच्छा काम किया:
एक बयान के अनुसार 'संजू' का ट्रेलर देखकर ऋषि कपूर ने कहा, 'राजकुमार हीरानी ने रणबीर को जिस तरह से पर्दे पर उतारा है, वह सबसे शानदार बात है। बेटे ने वाकई अच्छा काम किया है। मुझे उन पर बहुत ज्यादा गर्व है। मैं नीतू (पत्नी) और रणबीर की कसम खाकर कहता हूं, मुझे नहीं लगा कि वह रणबीर है, मुझे लगा ये संजय दत्त हैं।' उन्होंने कहा, 'आपको नहीं पता कि उस समय मैं कितना भावुक हो गया, जब विनोद (चोपड़ा) और राजू (राजकुमार हीरानी) ने मुझे ट्रेलर दिखाया। मैंने ट्रेलर में रणबीर को जब सबसे पहले जेल में देखा, मुझे लगा वह संजय दत्त हैं।'

धमाका तय है:
ट्रेलर को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि बॉक्स आॅफिस पर यह फिल्म धमाका करने वाली है। बायोपिक तो बहुत बनी है लेकिन उन बायोपिक में लोगों के सिर्फ अच्छे पहलुओं को ही दर्शाया गया है लेकिन 'संजू' में ऐसा नहीं है। इसमें संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े उन कड़वे रहस्यों से भी पर्दा उठाया गया है, जिनको दिखाने से संजय दत्त इंकार कर सकते थे। इसमें उनके ड्रग्स की आदत को, अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन, अफेयर्स आदि के बारे में बताया गया है। यही बातें इस बायोपिक को अलग बनाती है। इस कारण से यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो सकती है।

29 जून को होगी रिलीज:
फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल , मनीषा कोइराला, विक्की कौशल, सोनम कपूर और दीया मिर्जा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण संयुक्त रूप से विनोद चोपड़ा और राजकुमार हीरानी कर रहे हैं। 'संजू' एक महीने बाद 29 जून को रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग