1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब अपने लाडले बेटे रणबीर कपूर के लिए इस निर्देशक की मां के पैरों में गिर गए थे ऋषि कपूर

रणबीर कपूर का मानना था कि पापा ऋषि कपूर जो भी करते थे, अपने बेटे की फिक्र में करते थे। शायद इसी कारण वो अपने बेटे के लिए एक निर्देशक की मां के पैरों पर गिर गए थे। आइये जानते हैं इस किस्से के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 28 Sep 2021, 11:44 AM IST

RIshi Kapoor fell down on Rajumar Hirani mother feet for Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor With Rishi Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) बिना किसी लागलपेट और बेबाकी से अपनी वे अपनी हर बात कहते थे। जिसकी वजह कई बार उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। उनके बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने पिता की इस बात को पसंद नहीं करते थे, लेकिन कहीं न कहीं रणबीर कपूर का मानना था कि वो जो भी करते थे अपने बेटे की फिक्र में करते थे। शायद इसी कारण वो अपने बेटे के लिए एक निर्देशक की मां के पैरों पर गिर गए थे। आइये जानते हैं इस किस्से के बारे में।

जब फिल्म ‘जग्गा जासूस’ फ्लॉप हो गई
मीडिया में आई रिपोर्ट्स की माने तो जब रणबीर की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। तब ऋषि कपूर ने फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप को बहुत भला-बुरा कहा था। ऋषि कपूर ने कहा था कि उन्हें कहानी की समझ नहीं है। पिता ऋषि कपूर की ये बात बात रणबीर कपूर को पसंद नहीं आई थी।

एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपने पिता ऋषि कपूर के बारे में एक किस्सा सुनाते हुए बताया था कि किसी को इस बात का अंदाजा नहीं रहता है कि उनके पिता कब क्या कर जाएं। एक बार पापा ऋषि कपूर निर्देशक राजकुमार हिरानी की मां के पैरों पर सीधा गिर गए थे।

किसी फिल्म में काम करने का मौका जरूर दैं
दरअसल, जब हिरानी कि फिल्म ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ ब्लॉकबस्टर हुई थी, तो पापा ऋषि कपूर को लगा कि मुझे भी इन डायरेक्टर के साथ काम करना चाहिए। इसके लिए बकायदा पापा ऋषि कपूर हिरानी के घर गए और वहां जाकर सीधा उनकी मां के पैरों पर गिर गए और कहा कि रणबीर कपूर को किसी फिल्म में काम करने का मौका जरूर दीजिए।

इसी वजह से फिल्म ‘पीके’ में रणबीर डेब्यू रोल करते नजर आए और फिल्म ‘संजू’ में तो हिरानी ने उन्हें लीड रोल देकर उनके करियर को नई दिशा दी थी। संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म संजू ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी, जिसमें रणबीर के अभिनय को काफी सराहा गया था।

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर सिर्फ इन महिलाओं को फॉलो करते हैं सलमान खान

रणबीर के करियर की बड़ी फिल्म साबित हुई
ये फिल्म 300 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली ये सातवीं फिल्म है। ये फिल्म रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। वहीं, फिल्म में रणबीर ने जबरजदस्त एक्टिंग की थी। ऐसा लग रहा था जैसे उन्होंने खुद ही संजय दत्त को जी लिया हो। ‘संजू’ में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के अलावा मनीषा कोईराला, सोनम कपूर और परेश रावल जैसे कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया था।