16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषि कपूर का अंतिम ट्वीट, कोरोना से जंग जीत लेने की कही थी बात..हार गए जिंदगी की जगं

ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में निधन बीते दिन से ही हॉस्पिटल में भर्ती थे एक्टर
less than 1 minute read
Google source verification
rishi_kapoor_last_tweet.jpg

बॉलीवुड में ऐसा लगता है किसी की नजर लग गई है, या तो बॉलीवुड को ग्रहण लग गया है, एक के बाद एक बड़े दिग्गज अभिनेता दुनिया को अलविदा कह रहे हैं, पहले इरफान खान ने सब को दुखी किया और अब ऋषि कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चले गए हैं, आपको बता दें ऋषि कपूर कोविड-19 की जंग जीतने के लिए लोगों को अपने ट्वीट के माध्यम से उत्साहित करते रहते थे।

2 अप्रैल को उनका अंतिम ट्वीट आया था जिसमें ऋषि कपूर ने स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों और कोरोना के आपदा की घड़ी में अपनी जान पर खेल कर कार्य करने वालों पर हो रहे हमले की निंदा करते हुए लोगों से अपील की थी कि, "जो अपनी जान पर खेलकर हमारे लिए काम कर रहे हैं कृपया उन्हें निशाना ना बनाएं" इसके साथ ही बॉलीवुड के मशहूर सितारे ने लोगों का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि "कोरोना वायरस से हम ज़रूर जीतेंगे", लेकिन आज रिषी कपूर जिंदगी की जंग हार गए।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग