26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 साल पहले कैंसर की जद में आए थे ऋषि कपूर, खून चढ़ाए जाने पर हो गए थे भावुक

Rishi Kapoor Death : बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया, उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हुआ था, उन्हें अमेरिका में काफी समय तक इलाज कराया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Soma Roy

•

Updated: 30 Apr 2020, 10:24 AM IST

rishi1.jpg

Rishi Kapoor Death

नई दिल्ली। वर्सटाइल बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का बीती रात निधन हो गया है। वे कैंसर से पीड़ित थे। महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके निधन (Dies) की जानकारी दी। तबियत के अचानक बिगड़ने की वजह से उन्हें बुधवार देर रात मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। उनके भाई रणधीर कपूर ने एक न्यूज एजेंसी को बताया था, "वह अस्पताल में है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। उनकी हालत अभी स्थिर है।"

मालूम हो कि ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर (Cancer) हुआ था। इलाज के लिए वह अमेरिका गए थे। 11 महीने हॉस्पिटल में रहने के बाद पिछले साल वह सितंबर में भारत लौटे थे। अमेरिका में इलाज के दौरान ऋषि के सााथ उनकी पत्नी नीतू थीं। वहीं बेटे रणबीर कपूर भी अक्सर उनसे मिलने आया करते थे। फिल्म बॉबी से रुपहले पर्दे पर डेब्यू करने वाले ऋषि कपूर ने अपनी एंट्री से ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के किरदार निभाएं।

'मैं एक्टिंग नहीं भूलूंगा'
एक्टिंग और फिल्मों के प्रति ऋषि कपूर का लगाव बचपन से ही था। जो आखिरी दम तक उनके साथ रहा। तभी अमेरिका से इलाज कराकर लौटने के दौरान एक इंटरव्यू में कहा था, “अब मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। सोच रहा हूं कि एक्टिंग दोबारा कब शुरू करूं। पता नहीं लोगों को अब मेरा काम पसंद आएगा भी या नहीं। न्यूयॉर्क में मुझे कई बार खून चढ़ाया गया था। तब मैंने नीतू से कहा था- उम्मीद करता हूं कि नए खून के बावजूद मैं एक्टिंग नहीं भूलूंगा।”

2 अप्रैल को किया था आखिरी ट्वीट
वैसे तो ऋषि कपूर को अपने प्रखर अंदाज के लिए जाना जाता था। वे बेबाक तरीके से सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते थे। कई बार वे काफी एग्रेसिव भी हो जाते थे। मगर खराब स्वास्थ के चलते धीरे-धीरे उन्होंने सारी चीजों से दूरियां बना ली थी। उन्होंने अप्रैल को आखिरी बार ट्वीट किया था।