10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटा शादी कर ले, हमें तुम्हारी पसंद पर कोई एतराज नहीं: ऋषि कपूर

यही कहना चाहता हूं कि फिलहाल उनके शादी करने का सबसे बढिय़ा समय है।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jul 23, 2018

Rishi and Ranbir

Rishi and Ranbir

रॉकस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर इन दिनों खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। इन दिनों बुल्गारिया में ये दोनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा शेड्यूल शूट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर के चर्चे किसी से छिपे नहीं हैं। इतना ही उनके परिवारवालों के बीच भी नजदीकियां बढ़ रही हैं। हाल में रणबीर-आलिया के अफेयर पर ऋषि कपूर का रिएक्शन सामने आया है।

हमें उसकी पंसद से कोई दिक्कत नहीं:
एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में ऋषि ने कहा, 'रणबीर जैसे हैं मुझे उनके बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है। बस मैं यही कहना चाहता हूं कि फिलहाल उनके शादी करने का सबसे बढिय़ा समय है। मैं 27 साल में सेटल हो गया था। रणबीर 35 साल के हो गए हैं। इसलिए उसे अपनी शादी को लेकर सोचना चाहिए। वे अपनी पसंद की किसी भी लड़की से शादी कर सकता है। हमें उनकी पसंद पर किसी तरह का कोई एतराज नहीं है। मैं अपने जाने से पहले नाती-पोतों के साथ खेलना चाहता हूं।'

वे केवल एक्ट्रेस से ही मिलते हैं:
ऋषि ने कहा, 'रणबीर और कोई अन्य एक्टर, वे अपने काम पर ही फोकस रखते हैं। वे जिन लड़कियों से मिलते हैं वे ज्यादातर एक्ट्रेस ही होती हैं। क्योंकि वे एक स्टार होने के नाते अपने सेफ्टी का ध्यान रखते हुए लोगों से मिलते-जुलते नहीं है। ये फिल्मों में काम करने वालों का फ्लिपसाइड है।'

पत्नी बोलती हैं बेटा शादी कर ले:
जब ऋषि कपूर ने पूछा गया कि क्या वे अपने बेटे से शादी के बारे में बात करते हैं? तो उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे में उनसे ज्यादा बात नहीं करता। लेकिन मेरी पत्नी नीतू कपूर उनसे कहती रहती हैं कि बेटा शादी कर ले। लेकिन वो इन सवालों से दूर भागते रहते हैं। जब भी रणबीर शादी के लिए तैयार होगा, हमें खुशी होगी।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग