नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर एक तस्वीर साझा की है। जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, ये तस्वीर तब की है जब ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) तीन साल के थे। तस्वीर में महान सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने ऋषि को अपने गोद में ले रखा है। लोगों को ये तस्वीर बहुत पसंद आ रही है।