दरअसल, एक इंटरव्यू में रितेश और जेनेलिया ने बताया था कि चाहे कुछ भी हो जाए, दोनों दिन में एक बार साथ में खाना जरूर खाते हैं। जेनेलिया ने कहा था कि कई बार ऐसा होता है कि काम के कारण रितेश लेट हो जाते हैं और वह साथ में मील शेयर नहीं कर पाते। ऐसे में जेनेलिया उनका वेट करती हैं और फिर दोनों साथ में खाना खाते हैं। यह एक ऐसा नियम है, जिसे दोनों हर हाल में फॉलो करते हैं। एक स्टडी में साबित हो चुका है कि साथ में खाना खाने वाले कपल्स साथ में ज्यादा खुश रहते हैं। यही वजह है कि रितेश और जेनेलिया इस नियम का सख्ती से पालन करते हैं।