रूपा गांगुली ने फिल्म इंडस्ट्री और मुुंबई पुलिस पर निशाना साधा है। रूपा गांगुली ने कहा की फिल्म इंडस्ट्री में जहां एक ओर लोगों की हत्या हो रही है, ड्रग एडिक्ट बनाया जा रहा है, वहीं मुंबई पुलिस शांत बैठी रहती है। उन्होंने संसद परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई पुलिस और फिल्म इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए सवाल पूछे। उनका कहना है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री लोगों की हत्या करती है और उन्हें ड्रग एडिक्ट बनाती है। इंडस्ट्री में महिलाओं को अपमानित किया जाता है और मुंबई पुलिस कुछ नहीं करती, चुपचाप बैठी रहती है।