सबा अली खान बेशक बॉलीवुड से दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर देखा गया है कि वह अपने फैंस संग पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिससे फैंस भी खूब इम्प्रैस होते हैं। इस बार सबा ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए सारा के बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में सारा पिंक और ग्रीन रंग के सूट में नज़र आ रही हैं। तस्वीर को देख ऐसा लग रहा है। जैसा कि वह शीशे में देख रही हो। तस्वीर को शेयर करते हुए सबा ने लोगों से पूछा है कि "बताओ, यह कौन है? बहुत आसान है, उन्होंने ने ही यह फोटो क्लिक की है।" फैन्स भी सबा की इस पोस्ट पर जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं।