जहां एक तरफ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, वहीं मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर सत्यनारायण चौधरी ने इस पर अलग बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस समय तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमले के बाद आरोपी का सुराग जुटाने के लिए विभिन्न स्थानों पर जांच की जा रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।