
Saif Ali Khan Birthday
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan Birthday) आज 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ अली खान का जन्म 1970 में दिल्ली में हुआ था। सैफ ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म परंपरा से की थी। लेकिन अपने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सैफ और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने लोगों को बताया था कि वह दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें दूसरे बच्चे के लिए बधाई देने लगे।
सैफ अली खान की करीना कपूर से दूसरी शादी है। इससे पहले सैफ ने एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों के बीच उम्र का काफी फैसला था। अमृता सैफ से 12 साल बड़ी थीं। लेकिन वो कहते हैं न कि प्यार किसी भी तरह का बंधन नहीं देखता। जिस वक्त सैफ अमृता से मिले थे। उस वक्त वह इंडस्ट्री में टॉप की एक्ट्रेसेज़ में से एक थीं। वहीं, सैफ फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। सैफ 21 साल के थे और अमृता 33 साल की। दोनों को कुछ ही मुलाकातों के बाद प्यार हो गया और दोनों ने शादी (Saif-Amrita Marriage) करने का फैसला किया।
सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की। लेकिन खास बात ये है कि उनकी इस शादी में करीना कपूर भी शामिल हुई थीं। बताया जाता है कि उस वक्त उनकी उम्र महज दस साल की थी। करीना ने सैफ को शादी के लिए बधाई भी दी थी। हालांकि सैफ और अमृता की शादी लंबे वक्त तक नहीं टिक पाई। शादी के कुछ साल बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद सैफ और करीना कपूर की मुलाकात हुई। दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2012 में सैफ ने करीना से दूसरी शादी की। इस शादी में अमृता ने बेटी सारा को खुद तैयार कर भेजा था।
करीना से शादी करने के बाद दोनों की जिंदगी में तैमूर ने कदम रखा और हाल ही में खबर आई कि दोनों दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, अमृता सिंह की बात करें तो सैफ से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था और सारा-इब्राहिम की परवरिश में लग गई थीं। तलाक के बाद भी अमृता ने अकेले ही बच्चों को बड़ा किया। आज सारा अली खान बॉलीवुड के बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
Published on:
16 Aug 2020, 10:16 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.