क्या आप जानते हैं इस रोल के लिए सैफ को फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा है। उन्होंने बताया कि,' मैंने इस रोल के लिए अपने कान छिदवा लिए हैं, हालांकि पहले मैं इसे लेकर थोड़ा सा परेशान था। मेरे बाल काफी ज़्यादा बढ़ गए थे जिसके चलते राजस्थान की भयंकर गर्मी में समय बिताना काफी चुनौतीपूर्ण था। कभी-कभार मेरे बालों और मेकअप को सही करने के लिए ही 2 घंटों तक का भी समय लग जाया करता था। मेरा किरदार एक इंसान है जिसका दिल एक जानवर का है और ये बेहद वाइल्ड किस्म का इंसान है। इस फिल्म की शूटिंग में पचास दिन देने के बाद मेरे स्पॉट ब्वॉय ने मुझसे कहा था कि आप कुछ बदले से नजर आ रहे हैं। मुझे लगता है कि कुछ रोल आपके साथ ऐसा कर सकते हैं।