बच्चों से मिलने की नहीं थी इजाजत
तलाक के बाद दोनों बच्चे अमृता सिंह के साथ ही रहे। खबरों के मुताबिक, तलाक के बाद सैफ को बच्चों से मिलने की अनुमति नहीं थी। इस बात से वह इतना परेशान हो गए थे कि अक्सर बच्चों को याद कर रोते रहते थे। इसका खुलासा खुद सैफ अली खान ने द टेलीग्राफ को दिए अपने इंटरव्यू में कही थी। उस वक्त सारा अली खान की उम्र महज 10 और इब्राहिम की उम्र 4 साल की थी।