scriptदिलीप कुमार के निधन के बाद पहली बार नजर आईं सायरा बानो, हाथों दिखी साहेब की तस्वीर | Saira Banu Makes Her First Public Appearance After Dilip Kumar Demise | Patrika News
बॉलीवुड

दिलीप कुमार के निधन के बाद पहली बार नजर आईं सायरा बानो, हाथों दिखी साहेब की तस्वीर

दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो लंबे समय बाद लोगों के सामने आई। इस दौरान सायरा बानो के हाथों में दिलीप साहेब की बड़ी सी तस्वीर देखने को मिली। सोशल मीडिया पर सायरा बानो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
 

नई दिल्लीSep 10, 2021 / 05:26 pm

Shweta Dhobhal

Saira Banu

Saira Banu

नई दिल्ली। हाल ही में तबीयत बिगड़ने की वजह से एक्ट्रेस सायरा बानो को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा था कि सायरा बानो को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अब इलाज होने के बाद सायरा ठीक होकर घर लौट आईं हैं। दिवंगत दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद पहली बार सायरा बानो लोगों के सामने आईं। सायरा बानो को मुंबई में दिलीप कुमार के बंगले के कंट्रक्शन साइट पर देखा गया। जहां सायरा बानो को पैपराजी ने घेर लिया। इस दौरान कई लोग सायरा बानो को सहारा देते हुए नज़र आ रहे थे।

अस्पताल से ठीक होकर घर लौटीं सायरा बानो

सायरा बानो के पास इस दौरान एक शख्स खड़ा था। जिसके हाथों में दिलीप साहब की बड़ी सी तस्वीर थी। पैपराजी ने सायरा बानो से रिक्वेस्ट की वो दिलीप साहेब की तस्वीर के साथ फोटो क्लिक कराएं। पैपराजी की बात सुनकर सायरा जी ने अपने साहेब की तस्वीर को हाथों में लिया और तस्वीर क्लिक कराई। सायरा बानो के चेहरे पर दिलीप साहब के जानें का गम साफ देखने को मिला। हमेशा होठों पर मुस्कान लिए दिखाई देने वाली सायरा सन्न थीं।

दिलीप कुमार के जानें तन्हा हुईं सायरा बानो

सायरा बानो ने हल्के गुलाबी रंग की सलवार कमीज पहनी हुई थी और उन्होंने दुपट्टे से सिर को ढक रखा था। वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें 7 जुलाई को 98 साल के दिलीप कुमार का देहांत हो गया था। जिसके बाद से सायरा बानो पूरी तरह से तन्हा हो गई हैं। बताया जाता है कि सायरा घर में पूरे दिन दिलीप साहब को ही याद करती रहती हैं।

सायरा बानो की सेहत को लेकर डॉक्टर ने दी जानकारी

दिलीप साहब के जानें के बाद खबरें आ रही थीं कि सायरा बानो डिप्रेशन में हैं। इन खबरों पर सफाई देते हुए सायरा बानो के डॉक्टर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि सायरा बानो डिप्रेशन से नहीं जूझ रही हैं। साथ ही उन्हें बिल्कुल भी मुश्किल नहीं हो रही है, जिसका दूसरे शब्दों में मतलब है कि वह एंजियोग्राफी से परहेज नहीं कर रही हैं।’

Home / Entertainment / Bollywood / दिलीप कुमार के निधन के बाद पहली बार नजर आईं सायरा बानो, हाथों दिखी साहेब की तस्वीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो