असल कहानी पर आधारित है फिल्म
काजोल (Kajol Film) की फिल्म 'सलाम वेंकी' असल कहानी पर आधारित बताई जाती है। फिल्म में मां बेटे की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में विशाल जेठवा (vishal jethwa film) एक विकलांग लड़के 'वेंकी' की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि काजोल उसकी मां 'सुजाता' के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी को काफी सराहना मिली है, लेकिन फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग को कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा है।
वर्क फ्रंट की बात
वहीं अगर काजोल और विशाल जेठवा (Kajol Vishal Jethwa Film) के वर्क फ्रंट की बात करें तो, काजोल को इस फिल्म से पहले लास्ट टाइम 'तान्हाजी द असंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) में देखा गया था। इस फिल्म में उनके पति का किरदार खुद अजय देवगन (Ajay Devgn) ने निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं विशाल जेठवा को रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म 'मर्दानी 2' (Mardaani 2) में देखा गया था। अब वो जल्द 'टाइगर 3' (Tiger 3) में दिखेंगे।