27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Salaam Venky trailer Out: काजोल की फिल्म सलाम वेंकी का ट्रेलर हुआ रिलीज

Salaam Venky trailer Out: फिल्म वेंकी है एक मां के संघर्ष की कहानी। यह फिल्म ऐसी मां की कहानी को ब्या करेगी जो अपने बिमार बेटे को सही करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस फिल्म में काजोल एक मजबूत मां के किरदार में नजर आएंगी और उनके बेटे का किरदार निभा रहे है विशाल जेठवा जोकि इस फिल्म में वेंकी का रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर के आखिर में आमिर खान की एंट्री काफी सरप्राइजिंग रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anju Chaudhary Bajpai

•

Updated: 14 Nov 2022, 3:47 PM IST

venky_main.jpg

Salaam Venky trailer Out

Salaam Venky trailer Out: काजोल ने इस फिल्म में एक मां का किरदार निभाया है, जोकि अपने बीमार, दिव्यांग बेटे की देखभाल करती है। काजोल की अपकमिंग फिल्म सलाम वेंकी का ट्रेलर आज सोमवार दोपहर को रिलीज हो चुका है। फिल्म में विशाल जेठवा, राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, अहाना कुमरा और प्रकाश राज भी हैं। लेकिन ट्रेलर के आखिर में आमिर खान की एंट्री फैंस के लिए सरप्राइज पैकेज साबित हो रही है।

ट्रेलर की शुरुआत में काजोल अपने किरदार सुजाता और उनके बेटे वेंकी (विशाल जेठवा) के साथ होती है, जो कुछ मजाक में शामिल होते हैं। वेंकी गंभीर रूप से बीमार है और सुजाता के साथ व्हीलचेयर तक ही सीमित है। लेकिन जैसा कि ट्रेलर में दिखाया गया है कि सुजाता अपने बेटे के जीवन को लंबा बनाने का वादा करती है।

Salaam Venky trailer Out: फिल्म वेंकी का ट्रेलर वाकई दिलचस्प है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि काजोल यानी की सुजाता का बेटा उससे कुछ मांगता है, उसकी मरने की इच्छा। यह क्या है इसका खुलासा नहीं होता है लेकिन सुजाता उसे यह देने से साफ इनकार कर देती है।

फिल्म वेंकी का ट्रेलर मां-बेटे के प्यार को साफ दिखाता है। फिल्म के आखिर में आमिर खान का आना फैंस के लिए काफी सरप्राइजिंग रहा। यहां देखें ट्रेलर।

यह भी पढ़ें : राम चरण ने उड़ाई अक्षय कुमार की धज्जी! कहा- 'जितने दिन में वो फिल्म बनाते हैं उतने में सिर्फ

यह फिल्म है सुजाता और उनके बेटे वेंकी की कहानी, जो अपने जीवन में सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हैं। एक अच्छी तरह से जीने वाले जीवन की सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म वेंकी। ट्रेलर पर फैंस ने पॉजिटिव रिएक्शन दिया है।

फैंस खूब जमकर कमेंट्स कर रहे हैं एक ने लिखा है 'वाह, आमिर खान और काजोल फिर से पर्दे पर साथ नजर आएंगे' तो दूसरे फैंस हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। फिल्म में सुजाता के रोल के बारे में काजोल ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि यह एक सुंदर यात्रा है।'

यह भी पढ़ें :उर्फी जावेद की बहन असफी जावेद ने शेयर की फैमिली की खास तस्वीरें...

फिल्म का निर्देशन रेवती ने किया है। इससे पहले इस फिल्म का टाइटल 'द लास्ट हुर्रा' रखा गया था। यह फिल्म 9 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। काजोल को आखिरी बार 2021 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म त्रिभंगा में देखा गया था। काजोल की फिल्म वेंकी के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग