इसके बाद सुनील ने आगे चलकर एक से एक बड़ी हिट फिल्मों दी। इसमें वक्त हमारा है, दिलवाले जैसी फिल्में शामिल थीं। दिन प्रतिदिन सुनील शेट्टी की छवि एक एक्शन हीरो को तौर पर बन रही थी। उन्हें इसी प्रकार के रोल अप्रोच किये जा रहे थे। लेकिन सोमी अली को अब फिल्मों के लिए जूझना पड़ रहा था। इसी बीच सोमी अली को ‘अंत मूवी में काम मिला। इसी फिल्म में सुनील शेट्टी को भी कास्ट किया गया। लेकिन अब सोमी अली को सुनील शेट्टी से कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन जैसी ही सुनील को पता चला कि सोमी को उनके साथ कास्ट किया जा रहा है। उन्होनें सोमी के साथ काम करने से मना कर दिया।