कहा जाता है कि सलमान संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम शूट कर रहे थे। उस दौरान ऐश्वर्या और सलमान में नजदीकियां बढ़ने लगीं और सोमी से रिश्ता टूट गया। सोमी ने खुद भी एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वो और सलमान एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। यहां तक कि सलमान के लिए ही सोमी इंडिया भी आई थीं। सलमान और सोमी के अलग होने की वजह चाहे कुछ भी हो लेकिन सबसे लंबे वक्त तक उन्होंने एक हसीना को डेट किया था। एक बार सलमान, सोमी से मिलने के लिए पाइप पर भी चढ़ गए थे।